हुज़ूर: नीति आयोग की बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने रखा मध्यप्रदेश का विकास मॉडल, विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर दिया जोर
Huzur, Bhopal | Jun 12, 2026 नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। बैठक में विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र और राज्यों की साझी भागीदारी और विकास के विभिन्न आयामों पर व्यापक चर्चा हुई|