इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सड़कों के किनारे लगी पुरानी किताबें पढ़कर लोग बना रहे हैं IAS और PCS
Sadar, Allahabad | May 7, 2026
प्रयागराज में 'इलाहाबाद विश्वविद्यालय' केवल डिग्री देने का केंद्र नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय के बाहर की सड़कें ज्ञान का एक ऐसा भंडार हैं, जहां हर साल हज़ारों सपने आकार लेते हैं । विश्वविद्यालय की सड़कों के किनारे सजी किताबों की ये छोटी-छोटी दुकानें किसी बड़े पुस्तकालय से कम नहीं हैं, जहाँ देश के भविष्य संवारे जाते हैं ।