महिला एवं बाल विकास द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम मे संचालित सशक्त वाहनी की क्लास मे बालिकाओं को पुलिस भर्ती एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जा रही है। जिसमे रविवार को कोतवाली थाना टीआई आंनद राज द्वारा बालिकाओं को पुलिस भर्ती एवं अन्य परीक्षाओं से सम्बंधित आवश्यक जानकारी दी गईं। उनके द्वारा बालिकाओ को बताया गया कि सफलता के लिए समय सीमा तय करे।