बहराइच: अलीपुर दरौना गांव में मामूली कहासुनी के बाद दबंग ने युवक को धक्का दिया, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
अलीपुर दरौना गांव में मामूली कहासुनी के बाद दबंग ने युवक को गहरी खाई में धक्का दे दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। अलीपुर दरौना गांव निवासी सनीफ अपने ही गांव के तटबंध के किनारे दीवार पर बैठा था। आरोप है कि इस दौरान दबंग ने युवक को धक्का दे दिया।