मालथोन: मालथौन क्षेत्र के रजवांस में लापता युवक का कुएं में मिला शव, गले पर धारदार हथियार के निशान
Malthon, Sagar | May 18, 2026 थाना बांदरी के रजवांस चौकी अंतर्गत खुरई रोड स्थित वेयरहाउस के पीछे खेत में बने कुएं में सोमवार को दोपहर 2 से 3 के बीच 22 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ मिला। युवक बीते दो दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रोहित अहिरवार पिता रघुवीर अहिरवार निवासी इनायतपुर थाना खिमलासा के रूप में हुई है।