राघोगढ़: रामनगर गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
Raghogarh, Guna | May 12, 2026 राघोगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। 12 मई को थाना प्रभारी ने बताया, घटना की सूचना राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम पर मिली। राघोगढ़ थाने की डायल 112 मौके पर पहुंची। घटना में दो लोग गंभीर घायल थे, जिन्हें आरक्षक शशि राजावत, पायलट राजकुमार मीणा ने राघोगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया, जहा उपचार जारी है।