ओबरा: लिलासी मोड़ पर मकान की छत पर काम कर रहे युवक की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मौत
Obra, Sonbhadra | Apr 29, 2026 म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी मोड़ पर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे मकान की छत पर टीन सेड लगा रहे मिस्त्री की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।मृतक की पहचान 24 वर्षीय जफर उर्फ सुहैल पुत्र नसीम अहमद निवासी म्योरपुर के रूप में हुई।बताया जा रहा है कि जफर म्योरपुर के लिलासी मोड़ स्थित एक प्राइवेट डाक्टर के घर की छत पर टीन सेड लगा रहा था ।