मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के सनावद नगर में आगामी दिनों में मुस्लिम समाज के मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अपनी तैयारी दिखाने के उद्देश्य से गुरुवार रात करीब आठ बजे नगर में फ्लैग मार्च निकला।नगर के पुलिस थाने से शुरू हुआ फ्लैग मार्च प्रमुख मार्ग से होता हुआ पुलिस थाने पर पहुंचकर समाप्त हुआ।