सरूट से पालमपुर जा रही HRTC बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी!
पालमपुर/सुलह: न्यूज 123 रिपोर्ट: ।। अतुल वर्मा ।। चौकी कलूणा (पालमपुर): सरूट से पालमपुर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस में अचानक आग लग गई। चलती बस से धुआं और लपटें उठते ही सवारियों में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
राहत की खबर: गनीमत यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में सभी सवारियां और स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित हैं।
#HimachalPradesh #PalampurNews #HRTC #BreakingNews #Kangra #HimachalNews
Dera Gopipur, Kangra | Jul 17, 2026