गिरिडीह: घूस ऑडियो मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी का धरना-प्रदर्शन, न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
किसान जनता पार्टी ने मंगलवार को 1 बजे तक झंडा मैदान में धरना दिया तथा शहर में बैनर तख्ती के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। बताया गया कि तिसरी थाना कांड संख्या 5/ 2025 के अनुसंधान पदाधिकारी नंदजी राय के द्वारा घूस लेने के बात चीत का ऑडियो वायरल होने के बाद भी नंदजी राय के विरुद्ध अब तक F.I. R. दर्ज नहीं किए जाने विरोध किया।