दमोह: बांदकपुर चौकी के सामने दो महिलाओं में जमकर चले लात घूंसे और मारपीट, पुलिस ने किया बीच-बचाव, घटना का वीडियो हुआ वायरल
Damoh, Damoh | Jun 7, 2026 दमोह के बांदकपुर चौकी के सामने दो महिलाओं के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों ने गाली-गलौच करते हुए झूमा-झपटी की। घटना के समय महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थीं, जिस पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के बाद चौकी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।