रामपुर नैकिन: भारी बारिश से खड्डी में ग्रामीणों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूटा, पुलों की जर्जर हालत बनी समस्या
रामपुर नैकिन के खड्डी अंचल0में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियों और नालों में आई उफान के कारण कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह से कट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खड्डी से सीधी जाने वाले मुख्य मार्ग से जुड़ी अधिकांश ग्रामीण सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं।