बिक्रमगंज: गुरु पूर्णिमा पर बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालु, जमोड़ी में हुआ गुरु पूजन
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज बुधवार को बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के जमोड़ी सहित विभिन्न गांवों में श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिकता से ओतप्रोत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस आयोजन में बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गायत्री परिवार के सदस्य शामिल हुए।