नवाबगंज: सातवां गांव में जानवर ने कपड़े गंदे किए, शिकायत पर विपक्षी ने महिला की पिटाई की, पीड़िता ने थाने में की शिकायत
जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातवां गांव के रहने वाले रीमा देवी पत्नी सर्वजीत ने थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने सोमवार करीब 3:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने कपड़ों को सूखने के लिए बाहर डाला हुआ था। तभी गांव के ही विपक्षी के जानवर वहां से गुजरे और उनके कपड़ों को गंदा कर दिया। जिसकी शिकायत करने पर उसकी पिटाई कर दी गई।