गुरारू: इस्माइलपुर में उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक 8 अप्रैल को
Guraru, Gaya | Apr 7, 2026 उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक 8 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से बी० पी० एस० कोचिंग सेंटर, इस्माइलपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों के दायित्व बोध पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही उत्तर कोयल नहर में जारी कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी तथा संगठन की मांगों पर विचार-विमर्श होगा।