केंद्र सरकार द्वारा संचालित आदिवासी बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए चलाए जा रहे एकलव्य रेजीडेंसी स्कूल जो की धरियावद के पांचागुड़ा में संचालित है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की अव्यवस्थाओं से परेशान हॉस्टल के विद्यार्थियों द्वारा बताई गई पोल खुलकर सामने आई है। जानकारी देते हुए एकलव्य आवासीय विद्यालय पांचागुड़ा के विद्यार्थियों की मांग पर MLA ने निरक्षण किया।