सिरोही: मिट्टी का टीला ढहने से दो मजदूरों की मौत, महिला श्रमिक भी शामिल
Sirohi, Sirohi | May 23, 2026 सिरोही शहर में शनिवार को दर्दनाक हादसे में मिट्टी के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा सिरोही कोतवाली थाना क्षेत्र में लॉ कॉलेज के पास हुआ, जहां मिट्टी का टीला अचानक ढह गया। उस समय दोनों मजदूर नीचे की तरफ काम कर रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।