बिल्सी: सिरतोल गांव में रात के वक्त अज्ञात चोरों ने घर से नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण की चोरी की
Bilsi, Budaun | Jun 13, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के सिरतोल गांव में रात्रि के वक्त अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर घर में रखी नकदी समेत सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए और चोर मौके से फरार हो गए। सुबह के वक्त घर वालों को जब पता चला तो उन्होंने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। शनिवार दोपहर 3:00 बजे क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।