औरैया: सोलर वेंडर्स ने बिजली विभाग के सामने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में जताई नाराजगी
जिले में नेट मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर सोलर वेंडर्स और बिजली विभाग के बीच विवाद गहरा गया है। सोमवार को सोलर वेंडर्स बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से नेट मीटर लगाए जाने की मांग की। वार्ता विफल रहने पर वेंडर्स ने जिलाधिकारी से मिलकर समस्या के समाधान की मांग उठाने का निर्णय लिया है। सोलर वेंडर्स का कहना है कि उपभोक्ता स्मार्ट मीटर ल