राजगढ़: ऑपरेशन 'क्लीन स्वीप' के तहत सिद्धमुख पुलिस ने पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Rajgarh, Churu | Jun 28, 2026 जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के खिलाफ चलाये जा रहै विशेष अभियान के अंतर्गत सिधमुख थाना पुलिस ने गत रोज यह कार्रवाई कर शशि कुमार (27) पुत्र शमशेर सिंह, निवासी मात्रश्याम, थाना सदर हिसार, जिला हिसार (हरियाणा) को एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया था। रविवार को मिली जानकारी में जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।