घोड़ाडोंगरी: स्थानीय युवाओं और ठेकेदारों को काम दिलाने की मांग के साथ ब्लॉक कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा, कांग्रेसियों ने की नारेबाजी
मंगलवार दोपहर सारनी स्थित सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्माणाधीन 660 मेगावॉट इकाई में स्थानीय कामगारों एवं ठेकेदारों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार नारे लगाए गए, वहीं वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग भी राखी।