भोरे: डोमनपुर गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 5 घायल, 8 पर मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
भोरे थाना क्षेत्र के डोमनपुर गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हिंसक मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के तरफ से दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है। पहली प्राथमिकी सत्यनारायण राम की पत्नी अनीता देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें मारपीट का आरोप लगाया है। दूसरी प्राथमिकी संतोष राम ने दर्ज कराई है।