हुज़ूर: निशातपुरा इलाके में 9 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला आया सामने, प्रकरण दर्ज
Huzur, Bhopal | Mar 17, 2025 भोपाल के निशातपुरा इलाके में 9 साल की मासूम से बैड टच का मामला सामने आया है। मोहल्ले में रहने वाला युवक पीड़िता को सभी की नजर से बचाते हुए अपने घर में ले गया। यहां पर उसने मासूम के साथ छेड़खानी की और बाद में धमकी देते हुए छोड़ दिया। मासूम ने घर जाकर अपनी मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई।