हुज़ूर: दुग्ध उत्पादन में तीसरे स्थान पर है मध्य प्रदेश, ₹5 प्रति लीटर मिलेगा बोनस : सीएम मोहन यादव
Huzur, Bhopal | Mar 17, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में गौ-पालन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल की जा रही है। दुग्ध उत्पादन पर गौ-पालकों को प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है। गौ-शालाओं को दिए जा रहे अनुदान को भी बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश का स्थान भारत में तीसरा है।