हुज़ूर: भोपाल में युवक की हत्या के मामले में फरार दो किन्नरों के खिलाफ FIR दर्ज; मृतक ने ही किया था पहला वार, वीडियो आया सामने
Huzur, Bhopal | Mar 17, 2025 भोपाल में आदिल नाम के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो फरार किन्नरों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। तलैया थाना पुलिस के अनुसार किन्नरों पर आरोप है के उन्होंने छुरी मारकर आदिल की हत्या की। थाना प्रभारी सीएस राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आदिल की किन्नरों से पुरानी रंजिश थी और वह छुरी लेकर उनके पास पहुंचा था।