गभाना: चंडौस पुलिस ने नलकूपों से चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह के अनुसार क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोर किसानों के खेतों पर लगे नलकूपों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। जिस पर पुलिस टीम पूर्व में एक चोर व चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। जबकि बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात के गांव भाईपुर निवासी रिंकू उर्फ रिंका फरार चल रहा था।