बरहट: बरियारपुर नदी घाट से अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस का चला डंडा ,एक इंजन तथा तीन ट्राली को किया जब्त
Barhat, Jamui | Apr 3, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर नदी घाट पर बालू उत्खनन पर रोक लगाने के लिए एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में मलयपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र बालू घाटों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बरियारपुर नदी घाट से ट्रैक्टर का एक इंजन तथा तीन ट्रेक्टर का ट्रॉली को जब्त किया गया। हालाकी बालू तस्कर भागने में सफल रहा जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।