सिवनी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला पटले ने शुक्रवार को ईवीएम वेयरहाउस बींझावाड़ा का मासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सीलिंग व्यवस्था एवं अभिलेखों के संधारण की बिंदुवार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।