ललितपुर: ललितपुर पुलिस ने शांति भंग के मामले में हरियाणा निवासी युवक को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश किया
ललितपुर एसपी मोहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने हरियाणा निवासी युवक को गिरफ्तार किया है, उक्त मामले में पुलिस ने बताया युवक जिला पलवल हरियाणा का निवासी है, जिसका नाम मुकीम है,और गिरफ्तार करके उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया है, और युवक के विरुद्ध आगे की कारवाई जारी है।