बरेली: इज्जतनगर रेल अस्पताल पर 'स्वास्थ्य सर्जिकल स्ट्राइक', डॉ. ए.ए. खान के निरीक्षण से सिस्टम में मचा हड़कंप
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में 17-18 अप्रैल को प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. ए.ए. खान ने पीएचसी व मंडल चिकित्सालय का गहन निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड करने के सख्त निर्देश दिए गए। अधिकारियों व यूनियन संग बैठक कर सुधार पर मंथन हुआ, डॉक्टरों को विनम्रता और मरीजों से बेहतर व्यवहार की नसीहत दी गई।