कौंच: कोंच नगर में गांजा बिक्री की शिकायत पर फोटो स्टूडियो में पुलिस की रेड, जांच में कुछ नहीं मिला
Konch, Jalaun | Jul 5, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक फोटो स्टूडियो में शनिवार शाम 7 बजे अवैध गांजा बिक्री की शिकायत पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। एसपी से शिकायत मिलने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्टूडियो की गहन तलाशी ली। शिकायत में फोटो स्टूडियो की आड़ में गांजा बेचने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, पुलिस की जांच के दौरान कोई भी अवैध गांजा बरामद नहीं हुआ।