रामगंजमण्डी: सुकेत में पुलिस ने सट्टे के खिलाफ की कार्रवाई, खाईवाल के घर के आगे लगे टिन शेड और जालियों को जेसीबी से ध्वस्त किया
रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बस स्टैंड पर अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खाईवाल के घर के बाहर अवैध तरीके से लगाए गए। टिन शेड और जालियों को नगरपालिका की जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया। इस बीच मौका देख खाईवाल फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने ध्वस्त किए गए सामानों को जब्त कर नगरपालिका परिसर में रखवाया।