हज़ारीबाग: हजारीबाग में नशे के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा अभियान, ब्राउन शुगर खरीदने पहुंचे युवकों को पकड़ पुलिस के हवाले किया
पेलावल थाना क्षेत्र की गड़ोखर पंचायत में नशा जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों ने ब्राउन शुगर खरीदने पहुंचे कुछ संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।