नौतनवा: सोनौली राम जानकी मंदिर के पास स्कूटी सवार दो नेपाली युवतियां टेलर की चपेट में आने पर घायल, एक की हालत गंभीर
सोनौली कस्बे में स्थित राम जानकी मंदिर परिसर के आगे शुक्रवार की शाम स्कूटी सवार दो नेपाली युवतियां टेलर की चपेट में आने पर घायल हो गई जिसमें एक को हल्की चोटें आई तो वहीं दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक को हल्की चोटे आई तो वही दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए भैरहवां मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।