अररिया: बेलवा गांव में आपसी विवाद में भतीजे ने चचेरे चाचा को गोली मारकर किया हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Araria, Araria | May 31, 2026 अररिया नगर थाना क्षेत्र के बांसबाड़ी पंचायत के बेलवा वार्ड संख्या-04 में आपसी विवाद में भतिजा ने ही चचेरे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं मामले को लेकर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहां है कि अररिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसबाड़ी पंचायत के बेलवा वार्ड संख्या-04 में आपसी पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति द्वारा अपने चाचा को गोली मार दी गई।