लातेहार: लातेहार में किसान गोष्ठी आयोजित, उन्नत हाइब्रिड बीजों की जानकारी के साथ किसानों को नि:शुल्क बीज वितरित
लातेहार: शहर के अंबाकोठी स्थित सामुदायिक भवन में सिटी सीड्स एवं कृषि रत्न प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत हाइब्रिड बीजों और जलवायु परिवर्तन के अनुकूल कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।