खरगोन | जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। जिलेभर के थाना और चौकी क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटर, गुंडा बदमाश और पूर्व जिला बदर अपराधियों की निगरानी की जा रही है।