अमरोहा: योगी शासन में भाजपा नेताओं ने अमरोहा नगर कोतवाली में आधी रात धरना प्रदर्शन किया
Amroha, Amroha | Aug 1, 2026 अमरोहा नगर कोतवाली परिसर में आधी रात उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक मनीष कुमार दक्ष अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में तैनात एक दरोगा और सिपाही पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई और निलंबन की मांग की। यह धरना रात करीब 12 बजे से शुरू होकर सुबह 4 बजे तक चला।