महाराजगंज: भवरेश्वर मेले में शुरू हुआ विवाद मल्लीपुर गांव पहुंचकर हिंसक, दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, दस घायल
20 जुलाई सोमवार की रात्रि 10 बजे दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों से महिलाएं किशोरी सहित कुल 10 लोग घायल हुए। सभी घायलों का अस्पताल मे प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें 6 लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामला मामूली विवाद भवरेश्वर मंदिर से शुरू हुआ, गांव पहुंचकर हिंसक रूप ले लिया। जिसमें मारपीट हो गई।