लखनऊ की रहने वाली एक युवती ने मेरठ के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जेल से छूटने के बाद लगातार धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब मकान मालिक के साथ मिलकर उसे परेशान कर रहा है और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। सोमवार को युवती एसएसपी कार्यालय पहुंची और सुरक्षा की गुहार लगाई है