राजगढ़ी: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष थाना बडकोट दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना बडकोट पुलिस द्वारा गश्त के दौरान स्थान खरादी होटल विवेक पैलेस के सामने से प्रेम लाल निवासी स्यालना थाना बडकोट को 40पव्वे और 5अद्दे अवैध अग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना बडकोट पर 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।