राजगढ़ी: बनास के पास क्षतिग्रस्त यमुनोत्री हाईवे से स्थानीय ग्रामीणों को जोखिम के साथ आवाजाही करनी पड़ रही है
बनास के पास गत गुरुवार रात की बारिश से यमुनोत्री हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा भू धसाव की जद में आने से क्षतिग्रस्त हो गया था, तब से यहां वाहन की आवाजाही तो बंद है। साथ ही पैदल चलना मुश्किल है। अब ग्रामीण बनास के पास जोखिम के साथ आवाजाही कर रहे हैं। आप देख है कि किस तरह ग्रामीण और बच्चे आवाजाही कर रहे हैं।