ऊंचाहार: रसूलपुर गाँव में दबंगों ने दिनदहाड़े गिराई दीवार, वीडियो हुआ वायरल
ज़मीनी विवाद के दौरान दबंगों ने पडोसी की दीवार गिरा दी है। दीवार गिराये जाने का वीडियो भी वायरल हुआ है।ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गाँव निवासी मनीष और लक्ष्मी के बीच ज़मीन को लेकर विवाद था। इसी विवाद को आरोप है लेकर मनीष आदि ने लक्ष्मी की दीवार को गिरा दिया। दीवार गिराये जाने का वीडियो वायरल हुआ है।पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।