चौपारण: चौपारण में NHAI की बदहाल व्यवस्था उजागर, हल्की बारिश में सड़कें बनीं तालाब, लोग परेशान
चौपारण में हल्की बारिश में ही सड़कों पर जलजमाव, NHAI की व्यवस्था पर सवाल चौपारण में हल्की बारिश के बाद ही नेशनल हाईवे पर जगह-जगह जलजमाव हो गया, जिससे सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं और आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है। वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को काफी परेशानी हो रही है।