कैराना: कांधला में गौकशी के आरोपी ने पुलिस पर कुल्हाड़ी से हमला कर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में लगी गोली
Kairana, Shamli | May 13, 2026 कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बुधवार को बताया कि एडीजी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे गौतस्करों के सत्यापन अभियान के तहत पुलिस टीम रात्रि करीब दो बजे मोहल्ला खैल स्थित आरोपी खलील के घर पहुंची। इसी दौरान खलील ने पुलिस टीम पर पहले कुल्हाड़ी से हमला किया और बाद में तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी खलील घायल हो गया।