खिजरसराय: खिजरसराय नगर पंचायत में सामान्य बोर्ड की बैठक की गई आयोजित ,कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
खिजरसराय नगर पंचायत में मंगलवार को सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद रिंकू कुमारी ने की कार्यपालक पदाधिकारी अंशुल पांडे भी बैठक में उपस्थित रहे बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की संपुष्टि के साथ हुई इसके बाद विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई नगर पंचायत के सभी वार्डों में नल जल योजना की स्थिति की समीक्षा की गई