बांसवाड़ा: भचड़िया ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन
तलवाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत भचड़िया मे ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे 22 विभागो के राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिविर मे अपनी सेवा प्रदान की। मंगलवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की शिविर निरिक्षण किया। इस दौरान आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान की मांग की गई।