निम्बाहेड़ा: ऑपरेशन त्रिनेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, निम्बाहेड़ा में 164 वाहन नीलाम कर 85 लाख से अधिक का राजस्व जुटाया
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने शुक्रवार रात 8 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 164 जब्त और लावारिस वाहनों की सार्वजनिक नीलामी की इस प्रक्रिया से 85 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ नीलामी में मादक पदार्थों की तस्करी और पुलिस अधिनियम के तहत जब्त वाहन शामिल थे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई