मूंडवा: मूण्डवा के निकट ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
Mundwa, Nagaur | Dec 3, 2024 नागौर जिले के मूण्डवा के निकट मंगलवार को ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मूण्डवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मूण्डवा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मृतक की पहचान में जूटी।