नसीराबाद: NDPS मामले में दो साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी को श्रीनगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंगलवार को दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार दो साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी श्रीनगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा श्रीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक डोडा पोस्त तस्करी के मामले में वांछित था और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।